लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू एवं जांच एजेंसियों की अभियोजन स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित

भोपाल। राज्य सरकार ने अभियोजन स्वीकृति को लेकर विधि एवं विधायी कार्य विभाग और प्रशासकीय विभाग में मत भिन्नता की स्थिति में निर्णय लेने के लिए 6 मंत्रियों की समिति गठित किया है।
समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।
बता दे कि लोकायुक्त, ईओडब्लू एवं अन्य जांच एजेंसियों को अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद केस चलाने अनुमति लेने होती है।
ऐसे में प्रकरणों में विधि एवं विधायी कार्य विभाग और प्रशासकीय विभाग को अपना मत देना होता है।
कई बार इनके मत में भिन्नता होती है। ऐसे मामलों को हल करने के लिए मंत्रिपरिषद की समिति का गठन किया गया है।
6 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री संपतिया उइके सदस्य रहेंगी।
मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन इस समिति के सचिव होंगे।

 

Next Post

एनटीपीसी द्वारा सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर राखड़ डालने से लाखों हरे-भरे पेड़ हुए जमींदोज

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट विंध्यनगर प्रबंधन के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने गोरबी रेंज की सैकड़ो एकड़ वन भूमि में राखड़ डंप कर लाखों हरे वृक्षों को जमींदोंज कर दिया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एनसीएल गोरबी ब्लाक बी प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट के अधिकारियो द्वारा एनसीएल व एनटीपीसी […]