ट्रक पलटने से ड्राइवर और क्लीनर जिन्दा जले, टायर फटने से हुआ हादसा

शिवपुरी। शिवपुरी में खूबत घाटी पर एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वे दोनों जिंदा जल गए।
ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। टायर फट जाने से ट्रक पलट गया था। ड्राइवर रिजवान अंसारी (32) और क्लीनर मोनू बड़क (32) केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए थे। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग भभक गई। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तब तक दोनों के शव बुरी तरह जल गए।
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक राजस्थान के मांगेराम का था। रिजवान हरियाणा के मेवात और मोनू बड़क छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

 

Next Post

महाकाल में पांच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व का हुआ श्रीगणेश, राष्ट्र में सुख समृद्धि के लिए चांदी के सिक्के से होगी महाकाल की महापूजा

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को धन त्रयोदशी से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। राष्ट्र में सुख समृद्धि की कामना से भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित कर महापूजा की जाएगी। महाकाल मंदिर प्रबंधन के मुताबिक 31 अक्टूबर को दीपावली तथा 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। […]