नई तकनीक से मुख कैंसर के मरीजों को मिल रहा फायदा, सीडीई प्रोग्राम में दी गई जानकारी

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा सीडीई प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ओरल कैंसर मैनेजमेंट विषय पर विभिन्न एक्सपर्ट्स द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. रेशमा खुराना ने बताया कि ओरल कैंसर में फिजियोथैरेपी की स्टिम्युलेशन जैसी कई तकनीक का इस्तेमाल करके मरीज की दिनचर्या में होने वाले कामों को आसान बना सकते है। इसमें मरीज के जबड़े की एक्सरसाइज से टंग कपींग जैसी एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने मैक्सिलोफेशियल डिफेक्ट में प्रोस्थोडोंटिक्स और इम्प्लांट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओरल कैंसर, मुंह की एक घातक बीमारी है जो जीभ, अंदरूनी गाल, ऊपरी और निचले जबड़े के हिस्से को प्रभावित करती है। ओरल कैंसर के बाद जबड़े में स्पेशल सर्जरी कर मरीज के कई परेशानियों को कम किया जाता है।
इस अवसर पर पीजी और यूजी स्टूडेंट्स द्वारा साइंटिफिक पेपर भी प्रस्तुत किए गए। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग, डायरेक्टर आरएस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

 

Next Post

गुंडो ने दसवीं के विद्यार्थियों पर चाकू एवं बेल्ट से किया हमला

इंदौर। शहर के छत्रीबाग इलाके में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं पर सोमवार दोपहर अज्ञात गुंडों ने हमला कर दिया। चाकू, बेल्ट और चेन से वार किए गए। इसमें दसवीं के दो छात्र घायल हो गए। छात्राएं भी खड़ी थीं जो भागकर बचीं। भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। […]