ईको विकास समितियों का परिक्षेत्र स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडला। जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला अन्तर्गत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईको विकास समितियों का वन परिक्षेत्र मोतीनाला बफर के वन ग्राम किकरा खेल मैदान में दो दिवसीय बालीबॉल, कबड्डी आदि खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नारायण पट्टा, कान्हा टाइगर मंडला के क्षेत्र संचालक रवींद्र मणी त्रिपाठी, बफर टाइगर कान्हा की डिप्टी डायरेक्टर अमिता केवी, सिझौरा के सहा. संचालक मितेंद्र चिचखेडे, मोतीनाला के बफर परिक्षेत्र अधिकारी आरके सोनी एवं वन परिक्षेत्र बफर के अधिकारी कर्मचारी सहित सभी इको विकास समितियों के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी रही।

 

Next Post

एआई से होगी कैंसर स्क्रीनिंग, एम्स भोपाल में मिलेगा त्वरित एवं सटीक इलाज

भोपाल। राजधानी स्थित एम्स में जल्द ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन स्थापित की जाएगी। यह मशीन लगभग 40 लाख रुपये की लागत से खरीदी जा रही है, जिससे कैंसर की पहचान अधिक सटीक और त्वरित होगी। एम्स प्रबंधन के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक न केवल कैंसर की […]