भोपाल। शहर मे सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक महिला डॉक्टर की मौत की सूचना है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी।
जानकारी के मुताबिक टीटीनगर थाना क्षेत्र में रोशनपुरा स्थित विधायक भगवान दास सबनानी के आवास के सामने स्थित लाल बत्ती चौक यह हादसा हुआ है।
बताया गया कि एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार, स्कूटी और बाइक समेत करीब छह वाहनों में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी।
इसमें मौके पर ही एक वाहन पर सवार महिला चिकित्सक डॉ. आयशा खान की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना मिलते ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही, हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक है।

