दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर इसाफ बैंक में लूट, पांच बदमाश 12 किलो सोना व 5 लाख रुपये नगद लूट कर हुए फरार

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। सोमवार सुबह जिले के सिहोरा के खितौला में पांच बदमाशों ने कट्टे की नोक पर इसाफ स्माल फायनेंस बैंक को लूट लिया। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को खुलवाया और उसमें रखा 12 किलो सोना और नकदी लूट कर ले गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार बदमाश बैंक के अंदर गए और उनका एक साथी बैंक के बाहर पहरेदारी कर रहा था। बदमाशों ने पूरी रणनीति से वारदात को अंजाम दिया।
वही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आस-पास के सभी थानों को सूचना भेज दी है। जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।
बताया गया कि सिहोरा के खितौला स्थित इसाफ बैंक सुबह लगभग 9 बजे खुल गया था। कामकाज शुरू हुआ था, उसी समय दो बाइक पर पांच बदमाश पहुंचे। बैंक के भीतर प्रवेश करने के साथ ही चारों बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया था। बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को धमकाते हुए बैंक में एक कमरे में बंद कर दिया।
बदमाशो ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रखकर जान से मार देने की धमकी देते हुए स्ट्रांग रूम खोलने का दबाव बनाया। स्ट्रांग रूम खुलवाकर उसमें रखा करीब 12 किलो ग्राम सोना आरोपी ने अपने थैले में भर लिया, सोने के साथ लगभग पांच लाख से अधिक के नोट भी थैले में रख लिए। इसके बाद आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए।
एसडीओपी (मुख्यालय) भगत सिंह गौठरिया ने बताया कि जिले के सिहोरा स्थित खितौला में सुबह 9 बजे इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में घुसकर बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते मिलते ही खितौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। जिले के सभी क्षेत्रो में पुलिस की टीमें लगा दी गई है। वही कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा आदि आस-पास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

 

Next Post

मैहर शारदा माई के वीआईपी दर्शन पर उपभोक्ता आयोग सख्त, 55 हजार जुर्माना, आयोग ने कहा कि "मंदिर में कोई भी भक्त खास नहीं"

मैहर। माता शारदा के दर्शन करने आए एक परिवार को शारदा माई के दर्शन में देरी हो गई। देरी की वजह मंदिर में वीआईपियों का प्रवेश बताया गया है। लिहाजा नाराज परिवार ने इसकी जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आयोग ने फैसला सुनाया और शारदा […]