रक्षाबंधन पर 1. 27 करोड़ ‘लाडली बहनों’ को मिलेंगे 1500 रुपये, निवेश लाने के लिए सीएम डॉ. यादव जाएंगे स्पेन और दुबई

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बुधवार को राजधानी में राज्य सरकार के केबिनेट की बैठक आयोजित हुई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया है। जिसमें रक्षा बंधन पर 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों को 1500 रूपये की राशि देने की बात सहित अन्य योजना के संबंध में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी।
कैबिनेट बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर जाएंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यह जानकारी केबिनेट के पहले हुई चर्चा को लेकर दी। साथ ही बताया कि लुधियाना में 15606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि कृषि सिंचाई जल कर की राशि पर 35 लाख किसानों की दंड राशि 84.17 करोड़ रुपए माफ किए जाएंगे, जो राशि सरकार भरेगी। प्रदेश के 35 लाख किसान समझौता लाभ उठाएंगे।
किसानों के सिंचाई के लिए बकाया कर के ब्याज और दंड की राशि माफ की जाएगी। केवल किसानों का ब्याज पर दंड माफ किया जा रहा है, उनको मूल देना पड़ेगा। राज्य में यह योजना मार्च 26 तक यह योजना लागू रहेगी।
मूंग का कुल उपार्जन 40 प्रतिशत बढ़ाने केंद्र सरकार को पत्र लिखा जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि प्राइज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मूंग में 3.51 लाख को मंजूरी है और 8 लाख के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी को आवेदन पत्र लिखा है।

 

Next Post

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, बीच से अचानक टूट गया गंभीरा पुल, कई गाड़ियां नदी में गिरीं, 6 की मौत

वड़ोदरा(गुजरात)। गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला गंभीरा पुल बुधवार की सुबह अचानक टूट गया। इस हादसे के दौरान 4 वाहन महिसागर नदी में गिर गए। घटना में अब तक 06 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया […]