बागेश्वर धाम में होम स्टे की दीवार ढही, हादसे में महिला की मौत, घायलों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

छतरपुर। जिले में स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक और हादसा हो गया। यहां धर्मशाला की दीवार गिरने से मिर्जापुर निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दे, 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाना है और इसके लिए देशभर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम में जुट रहे हैं।
भारी भीड़ के बीच पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपील की है कि भक्त बागेश्वर धाम न आएं और अपने घरों से ही गुरु पूर्णिमा पर्व मनाएं।
जानकारी के मुताबिक घायलों में मिर्जापुर क्षेत्र के लोग शामिल हैं। ये सभी छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम के एक होम स्टे में ठहरे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
घटना को लेकर राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया की दीवार गिरने के हादसे में एक महिला की मौत हो गई है कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
घायलों ने बताया कि जिस जगह पर ठहरे हुए थे, वहां पतली दीवार खड़ी थी और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थी। 100 रुपए गद्दा के हिसाब से किराया लिया गया था। रात को अचानक दीवार गिर पड़ी और हम सभी लोग दब गए।

 

Next Post

रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, 51 यात्री थे सवार

इंदौर। इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (सिक्स-ई-7295, एटीआर) को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया गया कि सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत मिलने लगे। […]