शताब्दी वर्ष पर होंगे हिंदू सम्मेलन, देश-समाज के हालात पर चिंतन करेगा आरएसएस

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा मंगलवार को कचनार क्लब में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के पहले संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आयोजित पत्रकारवार्ता मे बताया कि बैठक में देश की सामाजिक हालातों पर चिंतन होगा। इसमें बस्ती-मंडल स्तर पर होने वाले हिंदू सम्मेलन की कार्ययोजना पर बात होगी। इसके अलावा शताब्दी वर्ष पर प्रारंभ होने वाले सघन गृह संपर्क अभियान पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरसंघचालक सहित सरकार्यवाह, सहकार्यवाह के अलावा अखिल भारतीय पदाधिकारी और प्रांत के पदाधिकारियों सहित 407 लोग इस बैठक में शामिल होंगे। 30 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच तीन दिवीसीय यह बैठक होगी।
पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए सुनील आंबेकर ने कहा कि गृह संपर्क अभियान में विशिष्टजनों से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा हिंदू धर्म के लिए त्याग बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी वर्ष पर विशेष साहित्य और कार्यक्रम तय होंगे। इसी तरह भगवान बिरसा मुंडा की भी 15 नवंबर को 150वीं जयंती है, इन पर भी विशेष साहित्य और कार्यक्रम पर बैठक में चर्चा होगी।

 

Next Post

कैमोर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नकाबपोश बदमाशों ने की भाजपा पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

कटनी। जिले के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने एक युवक पर दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जिससे बाजार में सनसनी फैल गई। गोली मारने वाले नकाबपोश मौके से फरार हो गये। घायल को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। […]