कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता भाजपा में शामिल, सीएम मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

सीधी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कल मंगलवार को लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के पुराने सहयोगी वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह और 150 कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
सीधी जिला मुख्यालय में एक होटल में प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए लालचंद गुप्ता ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी।
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा था कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि था कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था।
आपको बता दें कि लालचंद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे हैं।

 

Next Post

विभिन्न स्थानों से पुलिस द्वारा जब्त की गई 126 लीटर अवैध शराब

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभाग अनुविभागीय के अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा थाना, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम ने अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही करते हुये 126 लीटर अवैध देशी प्लेन […]