सारांश जैन देश के श्रेष्ठ हरफनमौला बने, बीसीसीआई अवार्ड्स में हुए सम्मानित

इंदौर। जिले के सारांश जैन को बीसीसीआई ने हैदराबाद में आयोजित सालाना पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया गया।
सारांश को रणजी ट्राफी में वर्ष 2022-23 के लिए श्रेष्ठ हरफनमौला प्रदर्शन के चलते लाला अमरनाथ अवार्ड दिया गया।
मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को सत्र 2021-22 के लिए ‘बेस्ट परफार्मिंग एसोसिएशन’ का अवार्ड दिया गया।
इसके अलावा भोपाल की सौम्या तिवारी (सत्र 2021-22) और ग्वालियर वैष्णवी शर्मा (2022-23) को देश की श्रेष्ठ जूनियर महिला क्रिकेटर चुना गया। शहडोल अंकुश त्यागी (सत्र 2019-20) अंडर-23 आयु वर्ग में देश में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए पुरस्कृत किया गया।
वही, भारत के पूर्व कप्तान व मुख्य कोच रवि शास्त्री व पूर्व विकेटकीपर फारूख इंजीनियर को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को 2022-23 के लिए पाली उमरीगर पुरुष क्रिकेटर आफ द ईयर अवार्ड दिया गया।
वर्ष 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह, 2020-21 के लिए रविचंद्रन अश्विन और वर्ष 2019-20 के लिए मोहम्मद शमी को यह अवार्ड दिया गया।

 

Next Post

गणतंत्र दिवस पर शासकीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा खीर-पूरी-हलवा और लड्डू, अधिकारी भी चखेंगे स्वाद

बड़वानी। देश भर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर सभी जिलों में तैयारी भी शुरू हो गई है। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश के बड़वानी जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इस दिन मध्यान्ह भोजन के रूप में सब्जी, पूरी और खीर […]