जबलपुर। एयरपोर्ट का नया टर्मिनल यात्रियों के लिए प्रारम्भ हो गया।
एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों ने सुबह के वक्त विधि विधान से टर्मिनल में पूजन-अर्चन किया। जिसके बाद सभी फ्लाइट्स को नए टर्मिनल के पास ही रोका गया। इसके पूर्व जैसे ही फ्लाइट्स ने रनवे पर लैंड किया, तो वाटर सेल्यूट देकर फ्लाइट्स का स्वागत किया गया।
इस दौरान विभिन्न फ्लाइट्स से आए और रवाना हुए यात्रियों को भी एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों ने पुष्प देकर स्वागत किया।
450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस टर्मिनल का पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकापर्ण किया था। जिसके बाद सभी विमान कंपनियों द्वारा यहां मिले काउंटर्स पर अपना सेटअप तैयार किया गया।
नव निर्मित टर्मिनल के लिए नया मार्ग भी बनाया गया है। इसके लिए पुराने टर्मिनल के मुख्य गेट से लगभग आधा किलोमीटर पहले मुड़ना होगा।


