कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, दो महिला डॉक्टरो की मौत, चार अन्य डॉक्टर घायल

शिवपुरी। रविवार सुबह कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा के पास डॉक्टरों की एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। चार डॉक्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी डॉ. अतुल आचार्य (55), डॉ. तन्वी आचार्य (50) निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सुबोध पंडित (60), डॉ. नीलम पंडित (55) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ उदय जोधी (64), डॉ. सीमा जोधी (59) करीब पंद्रह दिन पहले उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए निकले थे। वे अयोध्या से रामलला के दर्शन कर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान रविवार की सुबह ग्राम लुकवासा के पास सुबह करीबन 8:30 बजे कार ड्राइव कर रहे डॉ. अतुल आचार्य को नींद का झोंका आ गया। उनकी कार फोरलेन हाईवे पर एक पुलिया से टकरा गई।
हादसे में कार में सवार डॉ. तन्वी आचार्य की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, शेष डॉक्टर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ. नीलम ने भी दम तोड़ दिया। शेष घायल डॉक्टरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Next Post

अस्पताल में हीटर से जली मासूम की मौत के बाद सनौधा चौराहे पर परिजनों ने किया चक्काजाम

सागर। शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सोमवार को परिवार वालों ने चक्काजाम कर दिया। वे सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित सानौधा चौराहे पर शव रखकर बैठ गए। सूचना पर भीम आर्मी और अहिरवार महापंचायत के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और […]