केमतानी फाउंडेशन के द्वारा केंद्रीय जेल में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस

जबलपुर। केन्द्रीय जेल में गुरुवार को भागवत कथा के तृतीय दिवस के आयोजन के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा बंदियों की मनोवृत्ति को शुद्ध करने का यह एक सार्थक तरीका है।
केमतानी फाउंडेशन के तत्वा्धान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में चल रही भागवत कथा का आज तीसरा दिन धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान बंदी भागवत ज्ञान में डूबे नजर आए।
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की रसधारा का प्रवाह कथा व्याकस श्री अशोकानंद जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है।
यह श्रीमद् भागवत कथा केंद्रीय जेल में 26 फरवरी तक चलेगा।
जबलपुर सेंट्रल जेल में लगभग 2800 बंदीजनों ने भागवत ज्ञान लेकर अपने जीवन मूल्यों में सुधार करने का प्रयास करेंगे।
विधायक अभिलाष पांडे ने सभी बंदियों को जीवन भर के लिए ”नर्मदे हर, जीवन भर” का मंत्र दिया।
कार्यक्रम में महेश केमतानी, कौशल्या देवी केमतानी, तारू खत्री, शमन आसवानी, अशोक आसवानी, मुरली भटीजा, पंकज शाह, बलराम यादव, हेप्पी सिंह परमार सहित नगर के अनेक गणमान्यक लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

बाजरे की खेती से आप बन सकते हैं लखपति, इन चीजों को जान लेने से आपको होगी आसानी

सिंगरौली। आजकल ज्यादातर युवा अपना खुद का काम करना चाहते हैं। कई जगहों पर तो ऐसा देखा गया है कि कई युवा बड़ी-बड़ी नौकरियों को छोड़कर खुद का काम स्टार्ट कर रहे हैं। कुछ लोग कृषि की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं, तो कई युवा कृषि में बेहतर कार्य […]