इवेंट की आड़ पर ड्रग सप्लाई मामले में दो महिला सहित मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर की कनाड़िया पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो हाईप्रोफाइल पार्टियों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था।
गिरोह का संचालक इवेंट कंपनी संचालित करता है और पब, रेस्त्रां, बार और फार्म हाऊस में होने वाली पार्टियों में लड़कियों के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करता था।
पुलिस ने सोमवार रात कोहेफिजा कॉलोनी (भोपाल) निवासी आबान शकील को 5 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। लग्जरी कारों का शौकीन आबान पब में पार्टी करने आया था। पुलिस ने कार सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में आबान ने बताया उसने ड्रग्स महालक्ष्मीनगर (ए-सेक्टर) में रहने वाले बाबा से खरीदी थी।
गुरुवार शाम टीआई सहर्ष यादव ने बाबा उर्फ वैभव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
बाबा सफेद रंग की ईको कार से ड्रग्स की डिलीवरी देने जा रहा था और कार में आलिशा उर्फ जैनी निवासी सुभाषनगर रतलाम और रिशूजा उर्फ नेहा निवासी अंधेरी ईस्ट मुंबई भी थी।
तलाशी में दोनों युवतियों से भी ड्रग्स की पुड़िया मिली।
सूत्रों के अनुसार आलिशा की 56 दुकान पर कपड़े की शॉप है और ड्रग्स की सप्लाई करती है।
बाबा के साथ इवेंट और केटरिंग का काम करने वाली दोनों युवतियों का संपर्क सभ्रांत परिवार के युवक युवतियों से है।
आरोपियों ने बताया वह रतलाम, मंदसौर और प्रतापगढ़ के तस्करों से एमडी ड्रग्स खरीद कर पार्टियों में सप्लाई करते थे। बाबा इवेंट आयोजित करने के साथ ड्रग्स की आपूर्ति भी करता था। हाईप्रोफाइल पार्टियों में तो उसने लड़कियां भेजना भी स्वीकारा है।

 

Next Post

सीएम मोहन यादव ने पंचायत सचिवों को दी बड़ी सौगात, बढ़ेगी सैलरी

भोपाल। राजधानी के दशहरा मैदान में हुए प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने पंचायत सचिवों को बड़ी सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के लिए सरकार का खजाना खोलते हुए उन्हें 7वें वेतनमान के तहत सैलरी दिए जाने के साथ ही रिटायरमेंट में […]

यह भी देखें