डिंडोरी। प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में एवं अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
हड़ताल के तीसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा हड़ताल स्थल पर पहलगांव में हुए आतंकी हमले पर मारे गए निर्दोष लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ इकाई जिला डिंडोरी के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एवं संविदा नीति 2023 की नीति लागू करने सरकार की वादा खिलाफी मंशा से रुष्ठ होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री के नाम अधिकारी कर्मचारी द्वारा संविदा नीति लागू करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
बता दे कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगे है कि डिंडोरी जिले में 413 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण सहित विभाग में रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत पद संविदा से संविलियन किया जाने, पूर्व से दी जा रही ईएल एवं मेडिकल की सुविधा को फिर से बहाल करने, अनुबंध प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने, अप्रेजल जैसी कुरीति को समाप्त करने, सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष करने, एनपीएस ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डीए की सुविधा से वंचित प्रारम्भ करने, वेतन विसंगति में संशोधन, निष्कासित सपोर्ट स्टाफ एवं मलेरिया एमपीडब्लू की एनएचएम में वापसी की जाने जैसी 8 सूत्रीय विभिन्न मांगे है। जिसको लेकर मंगलवार से जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
गौरतलब है कि इसका असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर आगामी दिनों में देखने को मिलेगा। तो वही, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा सकती हैं।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के चलते प्राप्त नहीं हो सकेगा।
बता दे कि हड़ताल के पहले दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए किए गए वादों की याद दिलाए एवं जमकर नारेबाजी की।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उरैती के नेतृत्व में राजेश मरावी, संतोष बर्मन, दिलीप कच्छवाहा, जफ़र खान, आनंद मोहरे, अभिषेक मिश्र, अनुराग चौक किरण मेहरा दिगंबर बिलागर, अनिल हंसराज, मनोज इटोरिया, गिरीश, कमल साहू, अनिल, नेहा सिहारे, रूपा नामदेव सुनैना द्विवेदी, सुशील गवले, सुधीर नामदेव, लल्ला यादव, सुशील झरिया, सत्यम, मीनाक्षी, निधि, गीता मालवीय, अंकिता मरावी, प्रियंका सहित गीता मालवीय, पूजा, निधि एवं समस्त सीएचओ, लेब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट व अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तीसरे दिन भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी तब हड़ताल जारी रहेगा।

