सोन घड़ियाल जोगदह पुल क्षतिग्रस्त होने से एसडीएम ने लगाया रोक

सीधी। बहरी-अमिलिया मुख्य मार्ग पर सोन जोगदह पुल क्षतिग्रस्त होने से दुघर्टना का कारण बन सकता हैं। जिस कारण एसडीएम ने बड़े लोडिंग वाहनों पर रोक लगाई है।
शनिवार दोपहर 3 बजे एसडीएम एसपी मिश्रा, जनपद पंचायत सिहावल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की अनुविभागीय अधिकारी सरिता सिंह, बहरी थाना प्रभारी रीता मिश्रा, अमिलिया थाना प्रभारी आरके वैश्य पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लगाकर दोनों तरफ प्रतिबंधित कर दिया। जिससे बड़ी लोडिंग वाहन नहीं निकलेंगे।
गौरतलब हैं कि इस पुल से अवैध बालू की गाड़ियां रात्रि में निकालते हैं उस पर पुलिस विशेष एक्शन के लिए तैयार हैं। अमिलिया थाना प्रभारी आरके वैश्य व थाना प्रभारी बहरी रीता मिश्रा ने कहा कि अवैध गाड़ी निकालने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

जबलपुर हाईकोर्ट ने शासन पर 10 हजार का रुपये जुर्माना लगाते हुए निरस्त किया क्रमोन्नति वापस लेने का आदेश

जबलपुर। जबलपुर हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की क्रमोन्नति वापस लेने का आदेश निरस्त कर दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने शासन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना (मुकदमा व्यय) भी लगाया। कोर्ट ने व्यवस्था दी कि जुर्माना राशि संबंधित दोषी अधिकारी से वसूली जाए और […]