देर रात मुख्यमंत्री ने 11 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सस्पेंड, तीन जिलों के कलेक्टरो को मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

भोपाल। समाधान ऑनलाइन की समीक्षा बैठक में सोमवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियो की जमकर क्लास लगाई।
मुख्यमंत्री ने शिकायत के बाद 11 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
बता दे कि रायसेन जिले में एक व्यक्ति ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस पर मुख़्यमंत्री ने बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया।
खंडवा जिले में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की शिकायत हुई थी। मुख्यमंत्री को अधिकारियो ने बताया कि उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओपी-टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच एएसपी करेंगे। बेटी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के केस के निराकरण के लिए अभियान चलाएं। वही, झाबुआ में कपिलधारा कूप निर्माण योजना में भुगतान में देरी पर पंचायत सचिव को निलंबित किया गया। सीईओ व लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
वीसी के दौरान बालाघाट कलेक्टर को बीच में न बैठा देखकर डॉ. मोहन यादव ने फटकार लगाई। वीसी में पहले आईजी और डीआईजी बैठे थे। इस पर सीएम ने कहा- बीच में कौन बैठा है? आईजी को हटाओ और बीच में आप बैठो। प्रशासनिक अधिकारी आप हो।
समय पर छात्रवृत्ति न बांटने पर मुख्यमंत्री ने अशोकनगर कलेक्टर को फटकार लगाई।
आलीराजपुर कलेक्टर से सीएम ने पूछा कि निःशक्त जन मामले का क्या हुआ? कलेक्टर सीएम समझाने लगे तो सीएम ने कहा कि ज्यादा मत बोलो। जितना बोलोगे, उतना फंसोगे। वहीं, सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव से कहा कि दूसरों की भी सुन लिया करो। आप बस बोलती जा रही हो।

 

Next Post

ट्रक पलटने से ड्राइवर और क्लीनर जिन्दा जले, टायर फटने से हुआ हादसा

शिवपुरी। शिवपुरी में खूबत घाटी पर एक ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वे दोनों जिंदा जल गए। ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। […]