भोपाल। राजाधानी की टीटी नगर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने नाबालिग सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
टीटी नगर पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चोरी के एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों अलग-अलग इलाकों से मोबाइल चोरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो की तलाश के लिए घटना स्थल के आस पास लगे कैमरों को खंगाला। साथ ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर इलाके में दो संदिग्ध लड़के सस्ते दामों में मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी 18 वर्षीय तौसीफ उर्फ अयान व अन्य नाबालिग ने चोरी का जुर्म कबूल किया। साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से 13 नग मोबाइल फोन बरामद किए है।

