दस हजार की रिश्वत लेते हुए बीडीए के बाबू को लोकायुक्त ने दबोचा

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाबू को लोकायुक्त ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक फरियादी ने 4 महीने पहले अपने मकान के नामांतरण का आवेदन दिया था। बाबू बिना रिश्वत लिए नामांतरण नहीं होने दे रहा था। तंग आकर युवक ने लोकायुक्त को लिखित शिकायत की।
शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने आवेदन देकर बताया कि बीडीए का बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी उनके मकान के नामांतरण के एवज में फीस से अतिरिक्त दस हजार रुपए देने की मांग कर रहा है।
मांग पूरी नहीं करने पर चार महीने से उनके काम को अटका रखा है।
शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को उप पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) आरके सिंह के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने आरोपी को ट्रेप कर लिया। आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा: पति का बर्थडे मनाने लंदन जा रही इंदौर की हरप्रीत की विमान हादसे में मौत

इंदौर। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही एक हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गई। यह दुर्घटना इतना भयानक था कि विमान में तुरंत आग लग […]