ग्राम दोनी के किसान गोबर एवं गौमूत्र का उपयोग कर लगभग सौ एकड़ में लगाते है गन्ने की फसल

जबलपुर। जिले में एक ऐसे किसान है जो अपनी जमीन पर जैविक खेती कर जैविक गुड बना रहे है।
कटंगी रोड स्थित दौनी गांव के किसान अभेंद्र और अभिषेक चंदेल बताते है कि गन्ना की फसल के पौधे से लेकर गुड बनाने तक की प्रक्रिया पूरी तरह विशुद्ध जैविक खाद से निर्मित होती है।
पौधो को बड़ा करने और उगाने में गोबर और गोमूत्र का उपयोग किया जाता है।
रघुवीर कृपा कृषि फार्म के नाम पर जैविक गुड बना कर अभेंद्र और अभिषेक चंदेल अन्य किसानों को संदेश देना चाहते है कि जहां आज के आधुनिक समय में किसान अपने खेतों में केमिकल खाद डालकर न सिर्फ मानव में कैंसर जैसी घातक बीमारी दे रहे है, बल्कि जमीन भी केमिकल खाद से जहरीली और बंजर बना रहे है।
अभेन्द्र बताते है कि किसानों और खुद के लिए उनके कृषि फार्म में मिट्टी परीक्षण के लिए लेब बनी हुई है, जहां कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जांच कर मिट्टी को उपजाऊ बनाया जाता है। इतना ही नहीं गौशाला भी कृषि फार्म में मौजूद है, जिससे शुद्ध जैविक खाद और गौमूत्र से खेतो को उपजाऊ बनाया जाता है।
यह जैविक गुड सामान्य गुड से कही ज्यादा फायदेमंद और सेहतमंद है, साथ ही खाने में मिठास होती है।
गन्ने काटने से लेकर भट्टी तक लाने में किसान अभेंद्र और अभिषेक चंदेल दिन भर अपने खेतो में काम कर अन्य किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करते है।
जिले के किसानों के लिए जैविक खेती के लिए मॉडल बने अभिषेक चंदेल लगभग गांव के सौ मजदूरों को रोजगार दिए हुए है।

 

Next Post

सेंट्रल किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम

जबलपुर। गोल बाजार स्थित सेंट्रल किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक ऐसी ऐसी […]