नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर आखिरकार खत्म हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर दोनों देश सैन्य टकराव से पीछे हटने पर सहमत हुए।
अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। ट्रंप के पोस्ट के कुछ दी देर बाद पाकिस्तान और भारत की ओर से भी आधिकारिक रूप से सैन्य टकराव रोकने की घोषणा की गई।
भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में सीज फायर का ऐलान किया।
प्रेसवार्ता के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देश शनिवार शाम 5 बजे से जल, थल और नभ में सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ 12 मई को फिर बातचीत करेंगे।
इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा करते हुए बड़ा धमाका किया कि भारत और पाक के बीच सीजफायर हो गया है।
शनिवार शाम भारत विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच शाम पांच बजे से युद्धविराम लागू हो गया है। विक्रम मिसरी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर में फोन पर बात की थी, उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है और 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे।

