सीजफायर का पाकिस्तान ने किया उल्लंघन, 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने दिखाया अपना रंग, बीएसएफ दे रही मुंहतोड़ जवाब, राजौरी में ब्लैकआउट

DR. SUMIT SENDRAM

श्रीनगर। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के ताबड़तोड़ हमलों से बैकफुट पर आए पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक फिर से अपनी नापक चाल चल दी है। पाकिस्तान ने सीमा से रेखा सटे इलाकों में एक बार फिर से फायरिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा उधमपुर में धमाके की आवाज सुनी गई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक श्रीनगर, बारामूला और छंब में भारी गोलीबारी हो रही है।
वहीं, राजौरी में पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है।
वही, कानाचक सेक्टर से मढ़ में तीन ड्रोन आसमान पर देखे गए हैं।
हालांकि पाकिस्तान की इस हिमाकत का सीमा सुरक्षा बल के जवान करारा जवाब दे रहे हैं।

 

Next Post

पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, सहेली के प्रेमी को दी थी हत्या की सुपारी

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सहेली के प्रेमी को दस लाख की सुपारी देकर अपने पति ही को मौत के घाट उतरवा दिया। पति के मारपीट से परेशान पत्नी ने करीब तीन महीने पहले अपने पति की हत्या की साजिश बुनी थी। 18 अप्रैल को […]