कटनी। नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत राम निवास सिंह वार्ड, सीएलपी वार्ड एवं वंशस्वरूप वार्ड के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके पूर्व सीवर लाईन का कार्य पूर्ण होना आवश्यक है।
तीनो वार्डो में होने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लेने निगमाध्यक्ष मनीष पाठक पहुँचे और सीवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियो को कार्य शीघ्र पूर्ण करानें के निर्देश दिए।
वार्डो में भ्रमण के दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जल प्रदाय के कर्मचारी महेन्द्र उपाध्याय को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं में से एक जलापूर्ति भी है, सीवर लाईन के कार्य के दौरान पानी की सप्लाई लाईन छतिग्रस्त न हो, इस बात का रखें ध्यान वार्डो में पानी की सप्लाई बाधित न हो।
वही, राम निवास सिंह वार्ड में कुछ स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल लगाये जा चुके है, लेकिन विद्युत तार डालकर लाईट नहीं लगाई गई है। इस बात पर नाराजगी व्यक्त करतें हुए निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें विद्युत विभाग के उपयंत्री को प्रकाश व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करानें के लिए दूरभाष पर निर्देशित किया।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें वार्ड में भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था भी देखी। संबंधितों को नियमित रुप से प्रतिदिन वार्ड में साफ- सफाई, कीट नाशक दवाईयों का छिडकाव कराए जानें के लिए दूरभाष पर निर्देश दिए।
इस दौरान सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी हार्दिक पटेल, सहायक पार्थ पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर नरेन्द्र शर्मा, साईट इंचार्ज भरत जादव, नगरपालिक निगम के महेन्द्र उपाध्याय सहित वार्ड के नागरिक राजेश कोरी, हेमंत चक्रवर्ती, पवन रैकवार, छोटू रजक, सतपाल सिंह, हीरालाल रजक, महेश रजक, भूपेन्द्र सिंह, राजू रजक, अरुण गुप्ता, सादिक खान मौजूद रहे।

