भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, इलाज के लिए जबलपुर रेफर

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के आरोपी एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनों को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपी कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। जिसके बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया।
बता दे कि मंगलवार की सुबह कैमोर निवासी भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपी अकरम खान व प्रिंस जोसफ का नाम सामने आया था।
भाजपा नेता निलेश रजक की हत्या के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में बवाल मच गया था। लोगों ने बाजार बंद कर चक्काजाम कर दिया था। देर रात तक कई थानों के पुलिस बल सहित आईजी, डीआईजी और अन्य अधिकारी डेरा डाले रहे। पुलिस की टीमों को दोनों आरोपी युवकों की तलाश में लगाया गया था। दोनों आरोपी पुलिस को कजरवारा के पास मिले और वही पुलिस से मुठभेड़ में दोनों घायल हुए।

 

Next Post

शिवपुरी जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी, एक दिन की बच्ची को उठा ले गई महिला, आरोपी महिला सीसीटीवी में हुई कैद

शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत जिला अस्पताल से बुधवार की अलसुबह एक अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही, सूचना मिलने के बाद से पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने महिला […]