मुख्यमंत्री जी ड्रग्स तस्करों के तार राजस्थान से जुड़े है, मेरे पास नाम-पते है – कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नशे के कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। इस कारोबार के पीछे कौन लोग हैं उनके नाम भी मुझे पता है। मध्यप्रदेश पुलिस ने चोर को तो पकड़ लिया है, लेकिन चोर की मां तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मध्यप्रदेश को बचाना है तो चोर की मां तक पहुंचना जरूरी है।
बता दे कि केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए थे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे पास ड्रग्स बेचने वालों के नाम आ गए हैं। भोपाल से अधिकारियों को राजस्थान पुलिस से संपर्क करना पड़ेगा। ड्रग्स के खिलाड़ियों को जेल में डालना होगा।
उधर, प्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “संतोष है पर संतुष्टि नहीं है। क्यों भैया? प्रतापगढ़ से ड्रग्स आते हैं? प्रतापगढ़ कौन से राज्य में है? कार्रवाई किसे करनी है और क्यों नहीं की जा रही है? आखिर आप इशारा क्या करना चाह रहे हैं?”
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि उनके पास नशे के सौदागरों की डिटेल्स हैं, प्रतापगढ़ से नशा आता है और कठोरतम कार्रवाई की जरूरत है, जिसमें भोपाल पुलिस के हस्तक्षेप की जरूरत है। यह बयान मंच से सीएम के सामने दिया गया था। कितना शर्मनाक है कि समाज और परिवार नशे में बर्बाद हो रहे हैं, और जनप्रतिनिधि जानते हुए भी भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीति की रोटियां सेक रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में ड्रग्स पकड़ी गई है। सबसे पहले भोपाल में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने की सामग्री मिली थी। यह पूरी फैक्ट्री थी।
वहीं, इसके बाद झाबुआ में भी 168 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जबकि मंदसौर जिले में भी ड्रग्स पकड़ी गई थी। ड्रग्स का कई राज्यों से कनेक्शन भी सामने आ रहा है।

 

Next Post

हमीदिया अस्पताल के वार्डबॉय एवं टेक्नीशियन की हड़ताल हुई समाप्त, 4 माह से वेतन न मिलने पर की गई थी हड़ताल

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल के वार्डबॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। बता दे कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते लगभग 500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते सुबह से ही यहां […]