डिंडोरी। धन्य भाग्य जो हम इस जन्म में भगवान श्री राम के मूल जन्म स्थल पर सुशोभित होते देख रहे हैं। कई पीढ़ियों ने सिर्फ यह आस लगा कर अपना जीवन गुजार दिया। सचमुच हम भाग्यशाली हैं। यह विचार श्री अयोध्या में भगवान श्री राम के 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन का निमंत्रण डिण्डौरी जिला के गाड़ासरई नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के तीन बार जिलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले तथा वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला कटनी प्रभारी संजय साहू ने ग्रामीणों के समक्ष व्यक्त किये।
अक्षत आमंत्रण यात्रा के तहत संजय साहू ग्राम पंचायत सुनियामार बंजर टोला, बैगा जनजाति के वरिष्ठ सियाना सवनू सिंह मंगड़िया एवं मनमतिया मंगड़िया के कांसे के थाली में उनके चरणों को धोकर पुष्प माला से स्वागत कर हल्दी चावल देकर निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्लू चक्रवर्ती, संतोष मार्को, विक्की सोहन साहू, प्रहलाद चक्रवर्ती, ग्राम बिंझौरी से समनू सूर्जे एवं बंजर बैगान टोला के लाड़ली बहनें, मातृ शक्ति जन-गण उपस्थित रहे।

