भोपाल। बुधवार को मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक खाकी पहनकर पुलिस के वेश में विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का विरोध कर रहे थे। सभी ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। वही, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घोटाले को व्यापमं पार्ट-2 बताया।
बता दे कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर विधानसभा में प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की।
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि यह घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।


