होमगार्ड संभालेंगे महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था, दो नए थाने की घोषणा

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को शहर में दो नए थाने (महाकाल महालोक परिसर में और महावीर तपोभूमि क्षेत्र में) खोलने और श्री महाकाल महालोक की सुरक्षा व्यवस्था निजी कंपनी से छीनकर होमगार्ड को सौंपने की घोषणा की।
सीएम ने कहा कि इस व्यवस्था को इसी वर्ष अमल में लाया जाएगा, बस निवेदन इतना है कि जिसकी भी ड्यूटी लगाओ उसका हर 15 दिन में रोटेशन करते रहना, क्योंकि ज्यादा दिन बैठाओ तो वो पगला जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मस्व विभाग कार्यालय खुलने से उज्जैन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। अब मंदिरों का विकास और मंदिर की जमीनों का बेहतर प्रबंधन होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में लगने वाला महाकुंभ सिंहस्थ सारे पुराने रिकार्ड तोड़ेगा। आवश्यक कार्य समय पर पूरे हों, इसके लिए इसी वर्ष से प्रदेश बजट में सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ रुपये का मद खोल दिया है। सीएम ने प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के पद चिह्न पड़े हैं उन सब स्थलों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा भी दोहराई।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल मौजूद रहे।

 

Next Post

केवटन नदी में 3 बच्चे डूबे, दो के शव बरामद

विदिशा। जिले के विकासखंड गंजबासौदा के ग्राम महोली के पास केवटन नदी में मंगलवार दोपहर को नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचकर तलाश करने के बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश […]