लोगों की जिंदगी बदलने का चुनाव लड़ रहे पीएम मोदी – डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोगों की ज़िंदगी बदलने का चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 को कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलने का काम किया है। किसान, युवा, गरीब, मज़दूर के जीवन में खुशहाली आए, प्रधानमंत्री की सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
उन्‍होंने कहा कि लोग यह कह रहे हैं कि हम संविधान बदलने की बात कह रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों की जीवन में खुशहाली के लिए कार्य कर रही है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी अपने आप में झांककर देखें कि तीन तलाक जैसे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सरकार ने बदल दिया।

 

Next Post

एकतरफा इश्क के चलते बहन-भाई को किया शूट, खुद को भी युवक ने मारी गोली, तीनों की मौत

इंदौर। महानगर में गुरुवार को एकतरफा इश्क में एक युवक ने एक भाई-बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत […]