माघ मेले में कल्पवासी सनातनी परंपरा का कर रहे पालन, त्रिवेणी संगम तट में कल्पवासी पूजा-पाठ व भजन कीर्तन में लीन

DR. SUMIT SENDRAM

प्रयागराज। धर्म और आस्था की नगरी माघ मेले में साधु-संतों का जमावड़ा लगा है। मेले में तरह तरह के रंग है।
अगर इस समय बात करे तो कल्पवास चल रहा है, जहाँ एक ओर कल्पवासी अपनी दिनचर्या में लीन है।
वहीं, कल्पवासियों के साथ रह रहे लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वो चाहे वृद्ध को या युवा सब इस संगम की रेती पर आकर सनातम मय हो गये है।
प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेले का आयोजन श्रद्धा, साधना और संस्कृति के अद्भुत रंगों को समेटे हुए है।
त्रिवेणी संगम किनारे हजारों श्रद्धालु और साधु-संतों का जमावड़ा लगा है।
इस मेले में गृहस्थी कल्पवासी संयमित जीवन जीते हुए सनातनी परंपरा का पालन कर रहे हैं। साधु-संत कथा वाचन, ईश्वर भजन और सत्संग के माध्यम से जीवन मूल्यों की सीख दे रहे हैं।
यहाँ आये श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस गंगा की रेती पर हम पूरे माह भजन कीर्तन कर रखे उसमे भी भगवान है और यहा आकर हम धन्य हो गये है, साथ ही श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की जम कर तारीफ़ की है।

 

Next Post

सागर के चुनौआ गांव में करेंट लगने से किसान की मौत, किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

सागर। जिले की तहसील गढ़ाकोटा अंतर्गत चंनौआ गांव में बिजली के करंट लगने से शिवम कुर्मी नामक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। बताया गया है कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर में करंट लगने से शिवम की मौत हुई है। खेतों में तार झूल […]