अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंची महाकाल बाबा के चौखट पर माथा टेकने, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस सहित राजनेता

उज्जैन। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सोमवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा उज्जैन पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और भेंट चढ़ाई। बता दे कि बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस सहित राजनेता भी यहां लगातार भगवान के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकली। महाकाल मंदिर से परंपरा अनुसार शाम 4 बजे राजसी वैभव के साथ सवारी की शुरुआत हुई, इसके बाद परंपरागत मार्गो से होते हुए सवारी शाम 5 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची। जिसके बाद पुजारी के द्वारा शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची।

 

Next Post

हाउसिंग के अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर राजधानी के नगर निगम में प्रदर्शन, ननि कमिश्नर का प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव

भोपाल। राजधानी में नगर निगम के हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट में हो रही लेटलतीफी से परेशान हितग्राहियों ने सोमवार को आईएसबीटी निगम ऑफिस का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियो की भीड़ ने ऑफिस के अंदर घुसने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने भीड़ को गेट पर ही रोक दिया। गुस्साए लोग […]