नकली नोट छापने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे मे, लाखों रुपए के नोट बाजार में खपाने की आशंका

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। लैपटाॅप, प्रिंटर, स्केनिंग पेटी की मदद से सोनकच्छ क्षेत्र के खेड़ाखजूरिया गांव में नकली नोट छापने और उनको जगह-जगह खपाने में लगे गिरोह का बीएनपी पुलिस ने खुलासा किया है।
इस मामले में कुल पांच आरोपी अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं।
आरोपियों के कब्जे से करीब 15.41 लाख रुपये के नकली नोट सहित इनको छापने की सामग्री जब्त की गई है।
इनमे से एक आरोपी बुहरानपुर जिले का और बाकी आरोपी देवास के है।
आरोपियों के द्वारा लाखों रुपये नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की भी आशंका है।
जानकारी के मुताबिक बीएनपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।
इनकी तलाशी लेने पर करीब 1.96 लाख रुपये मिले जो जांच में नकली पाये गए।
पूछताछ में इन्होंने अपने नाम सचिन नागर निवासी ग्राम दुधलाइ सोनकच्छ व शुभम वर्मा निवासी आगरोद देवास बताये।
यह भी बताया कि इनके दोस्त राजकुमार मालवीय निवासी ग्राम खेड़ाखजूरिया सोनकच्छ द्वारा अपने घर पर नकली नोट छापे जा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने राजकुमार के घर पर दबिश दी जहां से राजकुमार सहित उसके दोस्त सुनील पाटिल निवासी खकनार जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 13.25 लाख रुपये से अधिक की 500-500 के नकली नोटों की गडि्डयां जब्त की गई। कुछ आधे छपे नोट भी जब्त किये गए हैं।

 

Next Post

शिलांग में लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी का मिला शव, पत्नी सोनम की तलाश जारी फोटो

इंदौर। शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिलने की सूचना मिली है। वही, उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी है। 10 दिनों से दोनों लापता थे। जानकारी के मुताबिक शव को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ये […]