जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर (स्थानीय सहभागी) एवं कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान, गुड़गांव के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 मार्च 2024 को ‘प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग’ विषय पर किसानों को प्रशिक्षित करने हेतु, कृषि विज्ञान केन्द्र, गाजीपुर, मंडला, एमपीटी टूरिस्ट मोटेल के पास प्रातः 10 बजे किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. एम मोहना कृष्णा रेड्डी, निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक गण (कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान गुडगांव) द्वारा लगभग 500 किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मंगलयातन विश्व विद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. केआरएस संबाशिवा राव ने इस कार्यशाला को मंडला जिले के कृषकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया है।


