10वीं बार नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार सहित 28 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम नरेंद्र मोदी एवं अन्य केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

DR. SUMIT SENDRAM

पटना (बिहार)। शहर के गांधी मैदान में गुरुवार को भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।
बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।
वहीं, 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, 2 लोजपा (आर) से जबकि, हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।
शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

 

Next Post

विशेष अभियान “मुस्कान” के तहत डिंडौरी पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता, 15 नाबालिग बालिकाएँ सुरक्षित की गई परिजनों के सुपुर्द

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान “मुस्कान” के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी एवं नाबालिग बालिकाओं के पलायन को रोकने संबंधी, बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न शिक्षण एवं आवासीय […]