भोपाल। अलग-अलग जगहों पर बनी मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने से फिलहाल बेमौसम वर्षा से कुछ राहत मिल गई है। वातावरण में नमी रहने के कारण तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मंडला में 27.3, नौगांव में 24, सतना में 23.7, रीवा में 20, खजुराहो में 20, भोपाल में 15, सीधी में 14.2, नरसिंहपुर में 13, रायसेन में 12.6, सिवनी में 4.2, जबलपुर में चार, पचमढ़ी में 3.2, दमोह में तीन, दतिया में 2.2, बैतूल में दो, मलाजखंड में 1.2, सागर में एक, नर्मदापुरम में 0.6, उज्जैन में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास है। उसके प्रभाव से एक मार्च से एक बार फिर प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।


