फोटोशूट के दौरान मैरिज गार्डन में लाखों की चोरी, ज्वेलरी-नकदी से भरा बैग हुआ गायब

इंदौर। अन्नपूर्णा थानांन्तार्गत एक मैरिज गार्डन से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी गायब हो गई।
घटना केशरबाग रोड़ स्थित माला गार्डन की है।
परिवार ने कुछ लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि चोरी में इनका हाथ नहीं है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिन लोगों को छोड़ा उन्होंने चोरी कबूल ली थी।
विजयलक्ष्मी सोनी निवासी राधा कृष्णा अपार्टमेंट नागपुर द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि विजयलक्ष्मी सोनी की छोटी बहन निकिता श्रीवईया की 25 फरवरी को शादी थी। काले रंग के बैग में सोने का हार, चेन, टीका, कान के टाप्स, दो अंगूठी, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, लाइसेंस, मोबाइल फोन और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद रखे थे। स्टेज पर फोटो खिंचावने के दौरान कुछ देर के लिए बैग स्टेज में नीचे रखा और चोरों ने गायब कर दिया।
स्टेज से बैग चोरी होते ही हड़कंप मच गया। तत्काल आने-जाने वालों की तलाशी लेना शुरु कर दी। जिन पर शक हुआ उन्हें रोका गया। एक नाबालिग को पकड़ा तो उसने दूसरे के बारे में बताया। उन्होंने साथ में आई महिलाओं के बारे में भी बताया।
सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस भी गार्डन में आ गई। संदेहियों को हिरासत में लिया लेकिन छोड़ दिया। परिवार से कहा कि बच्चों ने चोरी नहीं की है।

 

Next Post

बिल्डर के घर के सामने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश, बिल्डर पर लाखो रुपयों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

इंदौर। एक परिवार ने बिल्डर से परेशान होकर सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया। हालांक‍ि शरीर पर पेट्रोल उड़लने के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्‍यों को पकड़ लिया। इस मामले में देर रात थाने में भी हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर रवाना कर दिया। घटना […]