केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के काफिले का पुलिस का वाहन पलटा, 3 घायल

सिहोर। राजधानी भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही पुलिस वाहन आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई।
काफिले में चल रही पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे।
उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें सहा. उपनिरीक्षक एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं।
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Next Post

मऊगंज में हुए तीन संदिग्ध मौत मामले में एसडीओपी अंकिता सुल्या आईजी कार्यालय अटैच, पूर्व मामलों की भी होगी जांच

मऊगंज। जिले के ग्राम गड़रा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फंदे से लटके शव मिलने के संदिग्ध मामले के चलते मऊगंज जिला एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल क्षेत्रीय प्रशासन को झकझोर दिया, बल्कि पूरे जिले में आक्रोश और […]