मूकबधिर युवती के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने इशारे में बताई आपबीती

इंदौर। मूक बधिर व आटिज्म पीड़ित युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
पलासिया पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
युवती ने महिला पुलिस अधिकारी को इशारों में पूरी घटना बताई और काउंसलर की मदद से बयान दर्ज करवाए है।
पलासिया पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि नानी के निधन होने पर मां के घर रुकी थी। रिश्तेदार भी उनके साथ में रह रहा था। 3 अक्टूबर को पूरा परिवार एक साथ हाल में बैठा हुआ था। उसी वक्त पीड़िता ने आरोपी की मां को बताया कि उनका बेटा गलत हरकतें कर रहा था। पास में बैठी पीड़िता की मां घबरा गई और उसने बेटी से पूरी बात पूछी।
मूकबधिर पीड़िता ने सांकेतिक भाषा में बताया पिछले पांच माह से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है। 2 अक्टूबर को उसने नहाते समय दुष्कर्म भी किया है। युवती की मां ने काउंसलर को पूरी घटना बताई और थाने ले गई। सांकेतिक भाषा में लड़की ने बयान दिए और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

 

Next Post

पीसीसी चीफ ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना, बोले नशा कांड का आरोपी देवड़ा के करीबी

भोपाल। राजधानी के बगरोदा पठार इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और एनसीबी द्वारा छापेमारी में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़े जाने के मामले में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सरकार और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को घेरा है। इस मामले में एक आरोपी हरीश आंजना की डिप्टी सीएम के साथ […]