हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

खरगोन। जिला मुख्यालय से महज दस किमी दूर खंडवा – बड़ोदरा हाइवे स्थित बरूड़ फाटे पर शनिवार को टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई।
विद्युत पोल से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इसमें चालक जलकर मर गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह पांच बजे जिले के गोगांवा थाने के मछलगांव निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र पिता दशरथ वर्मा सेंधवा से सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। बरूड़ फाटे के पास कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में वीरेंद्र जल गया।

 

Next Post

लेवाली बढ़ने से सोने के भाव में 150 रुपये की बढ़त, चांदी में भी मामूली सुधार

इंदौर। तीन दिन से कीमती धातुओं के घटते दामों के असर के बाद दोनों में लेवाली निकलती दिखी। इससे सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली सुधार हुआ। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लेवाली बढ़ी है। दरअसल, विश्लेषकों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के संकेत […]