गायत्री शक्तिपीठो पर पितृ पक्ष पर श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान का होगा आयोजन

जबलपुर। गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर के मीडिया प्रभारी मनोज सेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय संस्कृति में यह मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष के दिनों में हमारे पितर धरती पर आते हैं और हमारे द्वारा उनको याद किया जाता है। जिससे वह संतुष्ट एवं प्रसन्न होकर हमें आशीर्वाद देकर पुनः देवलोक की ओर प्रस्थान करते।
इसीलिए श्राद्ध पक्ष को पूर्ण निष्ठा और विश्वास के साथ मनाना चाहिए।
पितरों को तृप्त करने जलांजलि अर्पित करे एवं उनसे आशीर्वाद स्वरूप शक्ति और समृद्धि प्राप्त करें।
गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर एवं श्रीनाथ की तलैया में वैदिक एवं शास्त्रों के सम्मत गायत्री परिवार के आचार्य के द्वारा पितर पक्षो के दिनों प्रातः 9:00 बजे से निशुल्क श्राद्ध कर्म संपन्न कराया जाता है।
जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य को करना चाहते हैं, वह गायत्री शक्तिपीठों के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर इस कार्य को श्रद्धा पूर्वक संपन्न कर सकते हैं एवं जिसके घर पर भोजन एवं अन्य कार्यक्रम करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत या कठिनाइयां है, तो गायत्री परिवार के द्वारा चलाई जा रही माता अन्नपूर्णा योजना के तहत विक्टोरिया एवं मेडिकल अस्पताल में अपने पूर्वजों के निमित्त भोजन वितरण भी करा सकते हैं। जो कि बाकी में वास्तविक रूप से गरीब एवं जरूरतमंद लोग हैं। यह भोजन उन तक अवश्य पहुंचेगा। जिस से प्रसन्न होकर आपके पूर्वज आपके पूरे परिवार अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

 

Next Post

बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की रीढ़ हैं - संतोष नेमा

जबलपुर। विगत दिवस अंतरराष्ट्रीय नेमा साहित्य मंच द्वारा गणेशोत्सव के पावन पर्व पर समाज के तमाम वरिष्ठ 90 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का उनके निवास स्थान नरसिंहपुर, करेली एवं ग्राम मेख जाकर शाल श्रीफल एवं मान पत्र देकर किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संतोष नेमा कहा […]