राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन मध्यप्रदेश भी होगा राममय, 22 जनवरी को हो सकती है सरकारी छुट्टी

भोपाल। अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश भी राममय होगा।
सभी मंदिरों में रामधुन, भजन-कीर्तन होंगे। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली जाएंगी।
मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें, इसके लिए सरकारी छुट्टी देने की भी तैयारी है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन मांग भी कर चुके हैं।
वही, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि 22 जनवरी को बिजली आपूर्ति किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है। उम्‍मीद है कि अगले एक-दो दिन में मध्‍य प्रदेश में भी इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

 

Next Post

आदर्श महाविद्यालय रैपुरा में भोज विश्वविद्यालय का ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

डिंडोरी। मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा संचालित अध्ययन केंद्र में प्रवेश सत्र 2023—24 ओपन यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन उपलब्ध करवाती है, जिसमें बीए, बीबीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बीएससी, एमएससी, एमएसडब्लू, डीसीए कंप्यूटर सहित अन्य कई डिप्लोमा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम कोर्स शामिल हैं। जो […]