आदर्श महाविद्यालय रैपुरा में भोज विश्वविद्यालय का ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

डिंडोरी। मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा संचालित अध्ययन केंद्र में प्रवेश सत्र 2023—24 ओपन यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन उपलब्ध करवाती है, जिसमें बीए, बीबीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बीएससी, एमएससी, एमएसडब्लू, डीसीए कंप्यूटर सहित अन्य कई डिप्लोमा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम कोर्स शामिल हैं। जो छात्र उक्त पाठ्यक्रम से कॉलेज से पढ़ना चाहते हैं, वे मध्यप्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते हैं।
भोज विश्विद्यालय के उक्त पाठ्यक्रम डिण्डौरी में शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिण्डौरी, अध्ययन केंद्र कोड — 0441 रेहंगी (रैपुरा) डाइट संस्थान के निकट मंडला रोड, डिण्डौरी में संचालित है। पाठ्यक्रम में 12 जनवरी 2024 से प्रवेश एमपी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भरा जाना प्रारंभ हो चुका है।
अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिण्डौरी के भोज विश्विद्यालय भोपाल कार्यालय प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार लिल्हारे से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

 

Next Post

श्वान को बचाने के चक्कर में क्षिप्रा नदी में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

उज्जैन। चिमनगंज थानांतर्गत मंगलनाथ मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुल से क्षिप्रा नदी में गिर गई। हालांकि कार किनारे पर ही गिरी और यात्रियों को बचा लिया गया। कार में प्रयागराज निवासी परिवार की दो महिलाएं व एक पुरुष सहित इंदौर निवासी कार चालक सवार था। […]