शहपुरा एकलव्य विद्यालय की छात्रा कुमारी नंदिनी परस्ते ने ओलिम्पियाड परीक्षा के राष्ट्रीय स्तर में मारी बाजी

डिंडोरी। भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय (एनईएसटीएस) द्वारा 15 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत के एकलव्य विद्यालयों मे आयोजित इंटरनेशनल वेल्यू एजुकेशन ओलिम्पियाड 2023 में एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय शहपुरा जिला डिंडोरी की छात्रा कु. नंदिनी परस्ते (कक्षा 12वी) ने ग्रुप डी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश एवं एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय शहपुरा जिला डिंडोरी का नाम देश मे रोशन किया हैं।
नंदिनी परस्ते की उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त संजीव सिंह संभागीय उपायुक्त (जबलपुर) जेपी सरवटे, सहा. आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी संतोष कुमार शुक्ला एवं एकलव्य विद्यालय शहपुरा के प्राचार्य संदीप सोनी सहित विद्यालय के शिक्षक कन्हैया लाल साहू, आरके कुशराम, शैलेन्द्र शुक्ला, आशुतोष चंदेल सहित अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवम बधाई प्रेषित की हैं।

 

Next Post

अनियंत्रित होकर स्कूल वैन गिरी खाई में आठ बच्चे हुए घायल

सीधी। जिले के बहरी थानांतर्गत ग्राम चोराही के पास बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पलटकर खाई में गिरकर तीन बार पलटी खाई। हादसे में 8 बच्चे घायल हैं, एक की हालत गंभीर है। सभी को बहरी अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]