राजधानी भोपाल में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का दूसरा कन्वेंशन सेंटर बनेगा।
कन्वेंशन सेंटर 6 एकड़ में बड़ी इमारत बनेगी। इसमें न सिर्फ ऑडिटोरियम और बैंक्वेट हॉल होगा, बल्कि 5 सुईट और 10 रूम भी होंगे। प्राइवेट डाइनिंग में कुल 57 लोग एक साथ बैठकर लंच या डिनर कर सकेंगे। दो फ्लोर की बिल्डिंग बनाने में करीब 110 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कन्वेंशन सेंटर के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जहां विकास न हुआ हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का नाम देश-दुनिया में पर्यटन के कारण और अधिक प्रसिद्ध हुआ है।
इस अवसर पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आज हमने नए माधव टाइगर रिजर्व की भी घोषणा की है। टाइगर और उसकी मादाएं अपनी टेरिटरी का भ्रमण करती हैं और अब हम ‘टाइगर स्टेट’ हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल पार्क के माध्यम से राजधानी का गौरव बढ़ा है।
बता दें कि नया सेंटर मौजूदा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के ठीक पीछे रहेगा। आगामी 2026 के अंत तक कन्वेंशन सेंटर बन जाएगा।

 

Next Post

18 मिनट में एयरपोर्ट से मुंबई अस्पताल पहुंची ब्रेनडेड व्यक्ति की किडनी, इंदौर में बना 63वां ग्रीन कॉरिडोर

जबलपुर/इंदौर। जबलपुर के ब्रेन डेड व्यक्ति पूरनलाल चौधरी (51) की किडनी इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीज मनीषा आथिया (44) को ट्रांसप्लांट की गई। इस दौरान इंदौर में 63वां ग्रीन कॉरिडोर बना। इसके पूर्व बॉम्बे हॉस्पिटल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमित जोशी एवं डॉ. राजेंद्र सिंह की टीम […]