वीरांगना रानी अवंती बाई समाधि स्थल पर पहुंचे सूबे के मुखिया मोहन यादव, सीएम ने कहा दूध बेचने पर मिलेगा बोनस

डिंडोरी। जिले के शाहपुर स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई समाधि स्थल बालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुचे। रानी अवंती बाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर जनता को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई के अद्भुत साहस और पराक्रम को देखकर अंग्रेज दहशत में रहते थे। मैं उनको नमन करने आया हूं। सागर यूनिवर्सिटी का नाम रानी अवंती बाई के नाम पर किया गया। राजा रघुनाथ, शाह, शंकर शाह, भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील मामा के नाम से जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही हैं।
दस से अधिक गाय पालने वाले हितग्राहियों को एक लीटर दूध बेचने पर 5 रुपए बोनस दिया जाएगा। प्रदेश में 1 लाख भर्तियां की जाने की योजना है। डिंडौरी जिले के विकास के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रशासनिक अधिकारी प्लानिंग कर रहे है। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की मांग पर भी विचार किया जाएगा।
इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में जनता की मौजूदगी रही।

 

Next Post

सिल्वर स्प्रिंग फेस टू में तेंदुए का मूवमेंट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

इंदौर। महानगर के देवगुराड़िया क्षेत्र की एक कॉलोनी के बाद अब सिल्वर स्प्रिंग-2 टाउनशिप के पास सिल्वर नेचर में तेंदुआ देखा गया। यह कॉलोनी रालामंडल अभयारण्य से लगी हुई है। बुधवार रात को सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ टाउनशिप के खाली प्लॉट में घूमता नजर आया, जिससे वहां के लोग दहशत […]