रीवा। जिले के सोनोरा गांव में चंद्रशेखर पटेल के घर में मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात छह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
डकैतो ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि अलमारी में रखे हुए जेवरात और नकदी लूटकर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे। जिनके निर्देशन अनुसार अपराध पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया था।
वही, वैज्ञानिक चंद्रशेखर पटेल और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
पीड़ित चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि उन्हें अभी भी यह भय सता रहा है कि अगर वह घर गए, तो उनके साथ कुछ गंभीर वारदात हो सकती है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि चंद्रशेखर पटेल तथा उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल को गहरा सदमा लगा है । जिसके कारण जहां चंद्रशेखर का ब्लड प्रेशन बढ़ गया था, वहीं उनकी पत्नी की भी हालत ठीक नहीं है। इलाज के लिए दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


