धार। जिले के धामनोद क्षेत्र के गणपति घाट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है।
बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक से एक वाहन में आग लगी। इस आग की चपेट में अन्य एक वाहन भी आ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति जीवित जल गया है। वहां के चालक व अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
गणपति घाट अभी भी मौत का घाट बना हुआ है। अधिक ढलान के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए अभी व्यापक स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। इस कार्य में अभी भी 2 महीने का समय लग सकता है। इस तरह के हालात में अभी भी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बताया गया कि बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक से गणपति घाट में एक ट्रक में आग लगी। यह ट्रक ढलान वाला हिस्सा पर कर रहा था। इसमें एक कंटेनर भी चपेट में आ गए। देखते ही देखते इन वाहनों में आग ने भीषण रूप ले लिया। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के तहत इसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है। अन्य लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। इधर, रात को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली गणपति घाट पर टोल कंपनी के एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद आंख पर काबू पाया जा गया है।


