अवैध वसूली के लिए घर में फेका बम, बदमाश ने फैलाई दहशत

जबलपुर। शहर के घमापुर क्षेत्र में बदमाश ने मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंके। जाते-जाते हवाई फायर भी किए।
घटना 6 मई की रात की है। इसके वीडियो सामने आए हैं।
पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुट गई है।
घटना घमापुर थाना क्षेत्र के भारत सेवाश्रम स्कूल के पास की है। ऐसा उसने दहशत फैलाने के मकसद से किया।
बताया गया कि बदमाश यहां दुकानदारों से रंगदारी वसूलता है। लोगों को भी परेशान करता है।
जिस घर पर बदमाश आनंद ठाकुर ने सुअरमार बम फेंके, उसमें रहने वाले मानसिंह ठाकुर के साथ उसका रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ था। मानसिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया जा रहा है कि आनंद गुंडा टैक्स और रंगदारी नहीं देने पर पहले भी इसी तरह घरों के बाहर बम फेंकने और फायरिंग कर चुका है।
अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Next Post

सहकार ग्लोबल कंपनी के खिलाफ प्रारम्भ हुआ विरोध

सिंगरौली। हिन्दू जागरण मंच सिंगरौली ने जिले के रेत संविदाकार सहकार ग्लोबल कंपनी पर अवैध उत्खनन किये जाने का आरोप लगाते हुये जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सहकार ग्लोबल कंपनी के ठेकेदार रेत खदानों का बगैर सीमांकन कराये ही रेत का खनन […]