चोरी के चलते बंदूक के साए में हो रही लहसुन की खेती, आसमान छू रहे हैं लहसुन के भाव

उज्जैन। इन दिनों जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लहसुन, गेहूं की उपज तैयार होने जा रही है, लेकिन ग्रामीण चोरो एवं नील गाय से परेशान हैं।
क्षेत्रीय किसानो ने बताया कि लहसुन को उखाड़कर चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वही, नीलगायों का झुंड गेहूं के खेतों में जाकर फसल को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में सुरक्षा के लिए किसानों को बंदूकधारियों को तैनात करना पड़ रहा है।
मंगरोला के एक किसान ने बताया कि उसके दो बीघा के खेत में लहसुन को उखाड़ कर तैयार कर रहे हैं। ऐसे में रात को चोरी से बचने के लिए बंदूकधारी जवानों को तैनात करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इन दिनों लहसुन काफी महंगी बिक रही है। एक सप्ताह पहले 40 हजार रुपये क्विंटल तक बिक गई थी। लेकिन इन दिनों 12 से 15 हजार रुपये क्विंटल बिक रही है।
महंगी लहसुन को बचाने के लिए बंदूकधारियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी रखवाली की जा रही है।
क्षेत्रीय किसानो ने बताया कि जिले में नीलगायों का काफी जमावड़ा हो गया है, वह देर रात में गेहूं के खेतों में घुसकर फसल में नुकसान पहुंचा रही है। उनसे फसल को बचाने लिए भी रात में सुरक्षा जरूरी हो गई है। इसलिए किसानों ने बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों को खेतों की निगरानी में लगा रखा है।

 

Next Post

अमिलिया पुलिस की गिरफ्त में आये 6 जुआरी, मौके से पुलिस ने ताश के पत्तों सहित 29 हजार रूपये किये जब्त

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुए सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हिनौती में कुछ लोगो के द्वारा ताश पत्ती से जुआ […]